पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये के गांजा व कार सहित एक गिरफ्तार

शक के आधार पर रोकी गई आल्टो कार की तलाशी में 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नई मंडी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक आल्टो कार भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध हलचल दिखाई दी। शक के आधार पर रोकी गई आल्टो कार की तलाशी में 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए लगातार सघन कार्रवाई चलाई जा रही है। इस सफलता से नशे के अवैध कारोबार को बड़ा झटका लगा है। थाना प्रभारी तथा उनकी टीम की इस कार्रवाई की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सराहना की है।

इसे भी पढ़ें:  हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली कूड़ा विवाद: घर के बाहर कूड़ा डालने पर भड़का विवाद, पुलिस-पालिका कर्मचारी आमने-सामने

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  विजयदशमी पर शिवसेना ने किया शस्त्र पूजन, हिंदू समाज को शस्त्रधारी बनने का आह्वानजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »