भौराखुर्द में मासूम की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

6 जनवरी की शाम घर से खेलने के लिए बाहर निकला था मासूम समद, पिता ने की थी शिकायत, अगले दिन खेत से मिला था शव

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भौराकला थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द में 7 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। मासूम की गुमशुदगी से लेकर शव मिलने तक फैली दहशत के बीच पुलिस ने महज 48 घंटे में कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जघन्य हत्या कांड का खुलासा कर दिया, जो बेहद सनसनीखेज है। बालक की हत्या की इस घटना ने न केवल समाज को झकझोर कर रख दिया है बल्कि बाल अपराध की बढ़ती भयावहता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भौराकला थाना क्षेत्र के ग्राम भौराखुर्द में 7 वर्षीय बच्चे की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 7 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मासूम के विरोध करने और चीखने पर आरोपियों ने उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए थे।
घटना 06 जनवरी 2025 को उस समय सामने आई, जब ग्राम भौराखुर्द निवासी जमील उर्फ भीम ने भौराकला थाने में सूचना दी कि उसका 08 वर्षीय पुत्र समद शाम करीब 4.30 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और परिजनों के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। तलाश के बीच 07 जनवरी की सुबह गांव के ईख के खेत में बच्चे का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर, थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। एसएसपी संजय वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया था। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इस कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने आसपास के किशोरों और ग्रामीणों से पूछताछ की। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। पूछताछ में तीन नाबालिग और एक बालिग आरोपी का नाम सामने आया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने गुरूवार को मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे दुष्कर्म की नीयत से बच्चे को जंगल की ओर खींच ले गए थे। उनकी गलत मंशा में सफलता न मिलने पर उन्होंने मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने बालिग आरोपी अजय उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि तीनों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह और पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि अजय ही मासूम बालक समद को लालच देकर अपने साथियों के साथ जंगल ले गया। आरोपी नशे के आदी हैं, वहां बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया और विफल रहने पर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी अजय परिजनों के साथ बालक को तलाश कराने में भी भागदौड़ करता रहा। इस मामले में अभियोजन को मजबूत करने के लिए सभी तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश है। ग्रामीणों ने मासूम के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को कड़े कानूनी दंड दिलाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  खेत में गिरी कार बनी आग का गोला, घर में फटा गैस सिलेंडर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महिला सशक्तिकरण की दौड़ में दिखा महिला शक्ति का जोशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली जैन स्थानक प्रवचन, साध्वी जी का आगमन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »