शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ः वांछित बदमाश काला पुलिस की गोली से घायल

ढिंढावली चौराहे पर घटना की फिराक में खड़ा था शातिर सुनील, पुलिस से हुआ टकराव, छह मुकदमे हैं दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुई पुलिस कार्रवाई में एक कुख्यात व वांछित अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए। आरोपी पर पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात ढिंढावली मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रखा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ढिंढावली चौराहे पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमों में बंटकर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगा। रोकने की कोशिश पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। दूसरी ओर से घेराबंदी कर रही टीम पर भी आरोपी ने गोली चलाई, जिससे पुलिस बाल-बाल बची। चेतावनी देने के बावजूद जब आरोपी ने हथियार डालने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
सीओ ने बताया कि जवाबी फायरिंग में आरोपी सुनील उर्फ काला पुत्र सुरेन्द्र निवासी कुटबी थाना शाहपुर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, सुनील उर्फ काला का लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड है और वह कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। हाल ही में दर्ज हुए बीएनएस व आर्म्स एक्ट के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था। सीओ ने बताया कि सुनील पर नई मंडी और शाहपुर थानों में छह मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, उप निरीक्षक हरिओम सिंह, अनिकेत धारिवाल, हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार और प्रेमचंद्र शर्मा, कांस्टेबल प्रशांत सिरोही और मिथुन कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  जेएस एनवायरो कर्मियों संग मारपीट में सात हमलावरों की पहचान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में ओवरलोड ट्रक बड़े नाले में गिरा, बड़ा हादसा टलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राजेंद्र सैनी हत्याकांड में आठ साल बाद फैसला, दो दोषियों को मृत्युदंड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में विवाहिता की मौत: 29 मायके वालों के खिलाफ मुकदमाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »