पशु तस्करों पर पुलिसिया प्रहार, 90 करोड़ की अवैध संपत्ति चिन्हित

पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े संगठित नेटवर्क पर सख्ती दिखाते हुए कुल 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब बुढ़ाना पुलिस ने तीन कुख्यात पशु तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग 90 करोड़ रुपये की संपत्ति को चिन्हित कर लिया। पुलिस जांच में यह संपत्ति संगठित अपराध और पशु तस्करी से जुड़ी पाई गई है। अब प्रशासनिक स्तर पर इसकी जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
पशु तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन शातिर पशु तस्करों की तस्करी से अर्जित की गई करीब 90 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति की पहचान कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह संपत्ति लंबे समय से अवैध धंधों के जरिए खड़ी की गई थी, जिसे अब कानून के दायरे में लाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत इन तस्करों की आर्थिक गतिविधियों की गहन जांच कराई। जांच में संपत्ति के स्रोतों, लेन-देन और निवेश का बारीकी से सत्यापन किया गया। जांच पूरी होने के बाद संपत्ति जब्ती से संबंधित रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है, जिस पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की ओर से शीघ्र कार्रवाई की संभावना है।
पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े संगठित नेटवर्क पर सख्ती दिखाते हुए कुल 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें कई ऐसे आरोपी शामिल हैं, जो पूर्व में जेल जा चुके हैं और रिहा होने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से कानून को चुनौती देता आ रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चिन्हित तस्करों में से एक आरोपी लगभग एक वर्ष तक जेल में बंद रहने के बाद बाहर आया और पुनः पशु तस्करी के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी आय, संपत्ति और बैंक लेन-देन की गहराई से पड़ताल की, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध कमाई के प्रमाण मिले।
पुलिस द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों की सूची में कीमती आवासीय अचल संपत्ति, कृषि भूमि, प्लॉट, महंगे वाहन, बैंक खातों में जमा धनराशि और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में इन सभी संपत्तियों को पशु तस्करी से हुई अवैध कमाई से जोड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में पशु तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके और जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भेंट की व्हील चेयर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  माफिया सुशील मूंछ पर शिकंजा: दोनों बेटों समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »