पीएम मोदी ने बदली देश की तस्वीर, जनकल्याण और सुशासन को मिली नई दिशाः सोमेन्द्र तोमर

प्रभारी मंत्री बोले- 12 वर्षों में युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के हितों को केंद्र में रखकर बनाई गईं योजनाएं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में शनिवार को मेरठ रोड स्थित आईटीआई सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधान सेवक के रूप में कार्यभार संभालते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ देश के विकास का अभियान शुरू किया। उनकी सरकार ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं लागू कीं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पश्चिम बंगाल सीएम के पीए का कातिल गिरफ्तार

प्रदेश सरकार में राजनीतिक पेंशन और सैनिक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति कई गुना बढ़ी है। भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और जनविश्वास व सुशासन के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखते हुए निर्णय लिए गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कदम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भी प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे और हवाई अड्डों का निर्माण हुआ है। गंगा एक्सप्रेस-वे विकास का नया प्रतीक बनकर उभरा है। रेल और सड़क संपर्क में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जल संरक्षण और नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए जल शक्ति अभियान और नमामि गंगे जैसी योजनाओं पर प्रभावी ढंग से कार्य किया गया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और उद्यमियों को सशक्त बनाने का काम किया है। युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) व्यवस्था से सरकारी सहायता का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। हर घर जल योजना के माध्यम से करोड़ों ग्रामीण परिवारों तक पेयजल पहुंचाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के जरिए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ी है और जीवन स्तर में सुधार आया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित घायल

किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्रदान कर किसानों के सम्मान को नई ऊंचाई दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। किसान कल्याण के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को गरीबों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों की रक्षा की बल्कि विश्व के कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक नेतृत्व का परिचय दिया। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर जनपद के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार किसी विशेष जिले को प्राथमिकता नहीं देती, बल्कि पूरे देश और पूरे प्रदेश को समान दृष्टि से देखती है। विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व विधायक उमेश मलिक व प्रमोद उटवाल के साथ अभिषेक चौधरी, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, पंकज माहेश्वरी सहित रालोद एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के बाद प्रभारी मंत्री ने केन्द्र एवं यूपी सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए आईटीआई परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और स्टॉल्स का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा भी मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में में तकरार-ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार व दो लिपिकों को भेजा नोटिसजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »