PCS अफसर परिवार हादसा: 2 मासूम बच्चों समेत 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

छपरा (बिहार)। छपरा अंगीठी से दम घुटने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वाराणसी में तैनात एक PCS अधिकारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब ठंड से बचने के लिए जलायी गई अंगीठी जानलेवा साबित हुई। इस हादसे में PCS अफसर के दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

छुट्टियां मनाने छपरा आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, PCS अधिकारी की पत्नी अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बिहार के छपरा आई थीं। परिवार भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास स्थित घर में ठहरा हुआ था। शुक्रवार देर रात ठंड अधिक होने के कारण परिवार ने कमरे में अंगीठी जलाकर सोने का फैसला किया। इसी दौरान कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई।

इसे भी पढ़ें:  अंग्रेजों ने लिया 35000 का कर्ज, 109 साल बाद पोते ने खोला हिसाब!

रात में महसूस हुई घबराहट

देर रात परिवार के एक सदस्य को अचानक घुटन और बेचैनी महसूस हुई। किसी तरह उसने कमरे का दरवाजा खोला और बाहर निकलकर परिजनों को आवाज दी। घरवाले तुरंत अंदर पहुंचे और बाकी लोगों को जगाने की कोशिश की, लेकिन चार लोगों में कोई हलचल नहीं दिखी।

इसे भी पढ़ें:  खान सर को पटना कोर्ट से अंतरिम राहत, फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक

घटना की जानकारी मिलते ही सभी को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में शामिल हैं—PCS अधिकारी का 3 वर्षीय बेटा तेजस, 7 महीने की बेटी गुड़िया, सास कमलावती देवी (70), साढ़ू का 4 वर्षीय बेटा अध्याय, तीन की हालत गंभीर
छपरा अंगीठी से दम घुटने की घटना में PCS अधिकारी की पत्नी अंजलि, साले अमित कुमार और साली अमीषा (अध्याय की मां) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सेना का वाहन हादसे का शिकार... चार जवान घायल... दो की हालत गंभीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सेना का वाहन हादसे का शिकार… चार जवान घायल… दो की हालत गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  इंडिगो फ्लाइट संकट पर भड़के राकेश टिकैत, कहा-यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की देन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार… अरविंद केजरीवाल बरी होते ही भावुकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »