इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायल

उज्जैन। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की यात्री बस मेघदूत होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस बीती रात करीब एक से 1.30 बजे के बीच भीषण हादसे का शिकार हो गई। इंदौर-उज्जैन रोड पर मेघदूत होटल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस इंदौर बस स्टैंड से सवारियां लेकर उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड के लिए रवाना हुई थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और कई लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेघदूत होटल के समीप चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और लापरवाही से बस चला रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के समय तेज बारिश भी हो रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। घायलों में इंदौर में एक शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार भी शामिल है। यात्रियों ने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगा और बस पलट गई। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। कई यात्रियों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रघुनाथ मंदिर रामनवमी पर 36 साल बाद खुले द्वार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  यूपी में बदली नर्सिंग कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया, 386 कॉलेजों की 17845 सीटों के लिए अब प्रवेश परीक्षाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पवई आर.ए. स्टूडियो रेस्क्यू: 17 बच्चों को बंधक बना चुके आरोपी रोहित आर्य का एनकाउंटर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का हुआ

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »