एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैत

किसान संगठनों के खिलाफ अफसरों की मनमानी पर भड़के राकेश टिकैत, बोले-सभी किसान संगठन मिलकर करें विरोध

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में किसान संगठनों की गतिविधियों और आंदोलनों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने के बाद माहौल एक बार फिर गरमाने लगा है। धरना-प्रदर्शन, टोल प्लाजा घेराव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले किसान नेताओं पर लगातार गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने से किसान संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एसकेएम के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रशासनिक रवैये को कठघरे में खड़ा करते हुए सख्त बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में किसान आंदोलनों के खिलाफ लगातार की जा रही पुलिस और प्रशासनिक स्तरीय कार्रवाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश टिकैत ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं पर दर्ज हो रहे मुकदमे पूरी तरह गलत नीति का हिस्सा हैं और अधिकारी किसानों की आपसी फूट का फायदा उठाकर मनमानी कर रहे हैं।
राकेश टिकैत ने जिले के अफसरों को सीधे चेताते हुए कहा कि सारे किसान संगठन मिलकर इन अफसरों का इलाज भर दो। यह बेलगाम अफसर किसान संगठनों की आवाज दबाने में लगे हैं। ऐसे समय में किसान एकजुट होकर ही इनकी गलत नीतियों का जवाब दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों को रोकने के लिए मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। कई बार थानों पर लाठीचार्ज तक हो चुके हैं, जो किसान हितों के खिलाफ एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है।
उल्लेखनीय है कि पानीपतदृखटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा को घेरने के मामले में भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों के खिलाफ तितावी थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस कार्रवाई को किसान संगठन राजनीतिक दबाव में की गई कार्यवाही बता रहे हैं। फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर लाए जा रहे नगरपालिका के सॉलिड वेस्ट के विरोध के दौरान, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। इस मामले में थाना सिविल लाइन में हाल ही में चार बड़े पदाधिकारियों सहित 400 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
इससे पहले भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं पर नई मंडी थाने में घेराव और धरना देने के दौरान लाठीचार्ज हो चुका है। साथ ही कई किसानों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए थे, जिससे किसान संगठनों के अंदर रोष और बढ़ गया है। इन लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के खिलाफ एक मुट्ठी बनकर खड़ा होना ही किसानों के हितों की रक्षा कर सकता है। टिकैत का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे साफ तौर पर किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों को तानाशाही बताया रहे हैं और संगठनों को एक मंच पर आने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लाल किला धमाका: गृह मंत्री अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, एनआईए-एनएसजी जांच में जुटीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »