सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप…विवाहिता की मिली लाश

आगरा- अलीगढ़ के बाद कासगंज जिले में सास और दामाद की नई लव स्टोरी सामने आई है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। ससुराल में विवाहिता की रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप पति और मां पर लगाया है। मृतका के फुफेरे भाई का आरोप है कि सास के अपने ही दामाद से अवैध संबंध थे। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया निवासी शिवानी (21) पुत्री नारायण सिंह की शादी 2018 में प्रमोद निवासी गांव नगला परसी थाना सिढ़पुरा से हुई थी। मृतका शिवानी के चाचा नेम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति शिवानी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शिवानी के फुफेरे भाई मनोज ने बताया कि मृतका की मां प्रेमवती और शिवानी के पति प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे। इससे शिवानी काफी समय से मानसिक तनाव में रह रही थी। उसका आरोप है कि मामा नारायण सिंह ने उनका विरोध किया तो प्रमोद और प्रेमवती ने उनसे मारपीट की थी। मनोज ने बताया कि रविवार की शाम मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फंदा लगाकर जान दे दी है, जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता नारायण सिंह ने दामाद प्रमोद और पत्नी प्रेमवती के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष में तनातनी बढ़ गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर शिवानी का शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में कहासुनी हो गई। मायके पक्ष का कहना है कि शव को मायके ले जाया जाए, जबकि ससुराल पक्ष के लोग दाह संस्कार नगला पारसी में करने की जिद पर अड़े थे।

इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक: यादगीर स्कूल की छात्रा ने शौचालय में जन्म दिया बच्चे को, जांच शुरू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  के मंत्री पर हमला — रास्ते में गाड़ी रोककर की अभद्रताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गरीबों का होगा कल्याण, बेटियों के लिए मण्डप तैयार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर गंगा बैराज पुलिस रौंदने मामला: 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार, शराब पीकर कार दौड़ाने का कबूलनामाजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »