मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही, मताधिकार से कर देगी वंचितः मीनाक्षी स्वरूप

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पटेलनगर रामलीला मैदान में लगा वोटर मेला, पालिकाध्यक्ष ने लोगों को किया जागरुक

मुजफ्फरनगर। निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूचियों को सुधारने के लिए चलाये जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में लोगों के गणना प्रपत्र भरवाने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर गुरुवार को वोटर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार को मज़बूती देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर जमा कराये।

भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पटेल नगर रामलीला मैदान में वोटर मेले का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रक्रिया मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। वोटर मेला दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ, जिसमें मंडी क्षेत्र के सभी वार्डों से आने वाले मतदाताओं का स्वागत करने के साथ ही मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने की व्यवस्था की गई। क्षेत्र के बीएलओ के साथ-साथ प्रशिक्षित कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों की टीम ने मिलकर लोगों को पूरी प्रक्रिया समझाई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर गणना प्रपत्र भरने में सहयोग किया।
युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, या जिनके पते, विवरण या अन्य जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें सही किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना संभव नहीं है, इसलिए इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता आवश्यक है। वोटर मेले में आए लोगों को यह भी बताया गया कि एसआईआर अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरना क्यों जरूरी है। यह प्रपत्र न सिर्फ नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करता है बल्कि पुराने वोटरों के विवरण को भी अपडेट करता है, जिससे मतदान के समय कोई परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एसआईआर अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। यही कारण है कि भारत निर्वाचन आयोग समय-समय पर मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध करने के लिए अभियान चलाता है, लेकिन इस बार यह अभियान कई मायनों में विशेष है और इसमें अपनी सही जानकारी देकर गणना प्रपत्र भरना प्रत्येक मतदाता के लिए अति आवश्यक है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन होना लोकतंत्र की शुचिता के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि आपका नाम सूची में सही रूप से दर्ज नहीं है, तो आप अपने सबसे बड़े अधिकारकृमताधिकारकृका उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसलिए मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूँ कि वो अपना गणना प्रपत्र भरें और स्वयं भी जागरूक बनें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब हर नागरिक न सिर्फ अपने मत का प्रयोग करे बल्कि उसके लिए पूरी तैयारी भी करे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि मुजफ्फरनगर जिले की मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके। लोकतंत्र की मज़बूती हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, पूर्व सभासद विकल्प जैन, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, पवन छाबड़ा, राजेश पाराशर, हर्षवर्धन बंसल, डॉ. अशोक कुमार, हरीश गुप्ता, आदेश गौतम, यशपाल चौधरी, नवीन सैनी, शुभम अग्रवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुरागराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में चेकिंग के दौरान हंगामा — स्कॉर्पियो ने पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, BKU झंडा लगा वाहन पकड़ा गया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की तत्परता से अग्निवीर अभ्यर्थी को मिला खोया बैगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »