मुजफ्फरनगर-रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

ग्राम मांडी में देर रात शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त, एसपी देहात और सीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम मांडी स्थित श्मशान घाट के पास से गुजर रहे रजवाहे से एक बोरे में बंद अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व फोरेंसिक टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और गहराता जा रहा है।
तितावी थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि ग्राम मांडी के श्मशान घाट के पास बह रहे रजवाहे में एक बोरा पड़ा हुआ है, जिसमें किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष तितावी रात में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि बोरे के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। घटना स्थल को तत्काल सुरक्षा घेरा प्रदान करते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद सभी संभावित साक्ष्योंकृबोरे की बनावट, शव की स्थिति, आस-पास के निशान एवं रजवाहे के किनारों पर पड़े फुटमार्ककृका वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राय भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तितावी पुलिस को जल्द से जल्द मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और घटना के हर पहलू की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। एसपी देहात आदित्य बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रयासरत है कि मृतक की पहचान जल्द से जल्द स्थापित की जा सके। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा गया है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शव को कहीं और से यहां पर लाकर फेंका गया है, ताकि मृतक की पहचान छिपाई जा सके। इस संबंध में नज़दीकी थानों को मृतक की संभावित पहचान हेतु सूचित कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस इसको एक सुनियोजित हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। सबसे पहली चुनौती मृतक की शिनाख्त कराना है। ग्राम मांडी और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना से चर्चा का माहौल है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर घटना के कारणों और मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2025 संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वहलना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »