मुजफ्फरनगर-पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग

हुसैनपुर कलां के युवक अनस के आत्मदाह के प्रयास में सनसनीखेज आरोप, पीड़ित की वीडियो वायरल, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को जला लेने की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। आग में बुरी तरह झुलसे युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
ग्राम हुसैनपुर कला में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां अनस नाम के युवक ने कथित रूप से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर मुज़फ़्फरनगर जिला अस्पताल और अंत में गंभीर हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया। बताया जा रहा है कि युवक 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुका है और उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
घटना के बाद गुरूवार को युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो में अनस पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता नज़र आ रहा है। उसका दावा है कि कुछ वर्ष पूर्व उसे चोरी के शक में पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन किसी तरह के साक्ष्य न मिलने पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने उसे दोबारा उठाया, उससे मारपीट की और कथित रूप से 5 लाख रुपये की अवैध मांग भी की। युवक का कहना है कि लगातार तनाव और उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अब तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के कारण नया आदेश जारी

मामले पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 19 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि अनस ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुँचाया और बेहतर उपचार के लिए रेफर किया। एसपी बंसल ने कहा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। एसएसपी संजय वर्मा द्वारा मामले की जांच उनके सुपुर्द की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्ष और गहन होगी। यदि किसी भी व्यक्ति, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो, की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि बुढ़ाना डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के प्रकरण में भी तीन पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप हैं और एसएसपी ने उनको लाइन हाजिर करते हुए जांच शुरू कराई है। अब पुलिस कर्मियों के उत्पीड़न से तंग आकर एक और युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। परिजनों के अनुसान अनस की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पेपर मिलों में आरडीएफ जांच पर बवाल, भाकियू ने अफसरों से छीना सैम्पल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »