मुजफ्फरनगर-जानलेवा शीत में बेसहारों के लिए धरती पर उतरा प्रशासन

एडीएम वित्त ने अधिकारियों के साथ सर्द रात में किया नगर भ्रमण, सड़क पर सोते लोगों को आश्रय में पहुंचाया

मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड में जब गलन जानलेवा बन रही है, ऐसे समय में प्रशासन बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनकर सामने आया है। सोमवार की सर्द रात में एडीएम वित्त ने अन्य अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण कर सड़कों पर सो रहे लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाया, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

शीतलहर के दौरान निराश्रित, असहाय एवं खुले में रह रहे व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार द्वारा नगर में संचालित रैन बसेरों एवं सार्वजनिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। इस नगर भ्रमण के दौरान एडीएम वित्त पूरी टीम के साथ जिला अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों में पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान वहां उपलब्ध बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया! उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि रैन बसेरों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित कराया जाए।

इसे भी पढ़ें:  बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

इसके उपरांत उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया, जहां खुले में सो रहे व्यक्तियों को तहसील सदर की टीम के सहयोग से रैन बसेरों में भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान अलाव ताप रहे लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जरूरतों एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर उनको आश्रय स्थलों की जानकारी देते हुए रात वहां पर गुजारने के लिए प्रेरित किया। कुछ जरूरतमंद लोगों को गरम कम्बल भी वितरित किये गये। अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश देते हुए शीतलहर से जनहानि की किसी भी संभावना को रोकने के लिए रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति मजबूरी में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश न हो। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में प्रशासन की प्राथमिकता मानव जीवन की सुरक्षा है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह एवं हरेंद्र पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसा- अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव ने दिया हर मदद का भरोसा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वॉलीबॉल खेलते हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर बवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाखजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »