मुजफ्फरनगर पुलिस में फेरबदल, कई चौकी प्रभारियों के तबादले

बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परसौली चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी को उनके पद से हटा दिया, सिविल लाइन में केपी सिंह बने इंस्पेक्टर क्राइम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई सब इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनविरोध, राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए। एसएसपी संजय वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई थानों और चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के तहत इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर संजय तोमर को पुरकाजी थाना, विशाल राठी को जानसठ थाना भेजा गया है, जबकि मिथुन दीक्षित को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। शिवकुमार को सिविल लाइन थाने का एसएसआई बनाया गया है। वहीं निरीक्षक केपी सिंह को सिविल लाइन में इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तितावी थाना क्षेत्र में भी चौकी प्रभारियों में बदलाव किया गया है। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परसौली चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सिखेड़ा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रिंकू चौधरी को नया परसौली चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन

इसी क्रम में तितावी थाना क्षेत्र के ढिंढावली चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता को शाहपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि ढिंढावली चौकी का नया प्रभारी विकास कुमार को बनाया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादले पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ग्राम परिवहन सेवा की बसें खड़ी कर ऑपरेटरों का हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  59 साल पुराने बकाया किराये में जीएसटी लेने पर पालिका में रार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »