अपराधियों को सख्त सजा दिलाने को पुलिस विभाग की मजबूत तैयारी

Muzaffarnagar SP Crime Indu Siddharth addressing police officers in a meeting

एसपी क्राइम ने पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिरों के साथ की गोष्ठी, अभियोगों की प्रभावी पैरवी और समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने पर जोर

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में थानों पर नियुक्त सभी पैरोकारों और कोर्ट मोहर्रिरों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों में विचाराधीन अभियोगों की सुनवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अपराध ने कहा कि अभियोगों की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य और तथ्यों की समयबद्ध प्रस्तुति सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र दंड दिलाया जा सके और न्यायिक प्रक्रिया में विलंब न हो। उन्होंने विवेचना की गुणवत्ता, अभियोगों की समयबद्ध पैरवी, अभियोजन अधिकारियों से सतत समन्वय बनाए रखने और साक्ष्यों के अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि न्यायालय द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का समय से अनुपालन किया जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। गवाहों को समय पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए तथा न्यायालयीन कार्यवाही से संबंधित अभिलेखों का सही तरीके से संधारण हो। साथ ही पैरवी से जुड़े प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी में थानों पर नियुक्त सभी पैरोकार और कोर्ट मोहर्रिर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बीमा पॉलिसी धोखाधड़ी: 60.37 लाख मामले में 3 गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में लहराया भाकियू का हर अंगोछाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »