मुजफ्फरनगर-पुलिस ने साम्प्रदायिक झगड़े में वांछित चार अभियुक्तों को दबोचा

पुलिस टीम ने भूपखेड़ी मार्ग से की आरोपियों की गिरफ्तारी, रास्ते से हटने की बात पर हुआ था झगड़ा

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना रतनपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साम्प्रदायिक झगड़े के एक गंभीर मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शनिवार को बडसू रजवाहे के पास भूपखेड़ी जाने वाले रास्ते से संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2026 को रतनपुरी थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच मार्ग से हटने को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने लाठीदृडंडे, सरिया और चाकू के साथ अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए। हमलावरों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की नीयत से प्रहार किए। घटना की तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई, जिसने 17 जनवरी को चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फरीद पुत्र बबलू, जीशान पुत्र दिलशाद, जैसव पुत्र दिलशाद और अमन पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सठेड़ी थाना रतनपुरी शामिल हैं। चारों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राकेश कुमार, उप निरीक्षक मोहित कुमार, अजय यादव, रविन्द्र कसाना के साथ ही कांस्टेबल नवीन बैसला, गजेन्द्र मावी और प्रशांत चौधरी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और बढ़ा दी गई है तथा किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति को रोकने हेतु लगातार निगरानी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  भूमि विकास बैंक के उत्पीड़न के चलते किसान की मौत, भाकियू ने लगाए आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना वाहनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मजनूं बताकर बीच सड़क बहन के देवर को पीटा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शहर में अजमीढ़ देव महाराज का स्मारक बनाने की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »