तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिस

अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं ने प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित, आरक्षी शुभम को मिला नगद पुरस्कार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में एमएएफआईएस प्रणाली के तहत अपराधियों के डाटा संकलन में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

दण्ड प्रक्रिया अधिनियम, 2022 के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एमएएफआईएस (मोबाइल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) सेल का गठन किया गया है। इस प्रणाली के माध्यम से अपराधियों के अंगुली चिन्ह सहित महत्वपूर्ण डाटा का संकलन और संरक्षण किया जाता है, जो अपराध नियंत्रण में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईदी नहीं मिलने पर थाने पहुंची महिला, पति की बढ़ गई मुश्किल....

जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में गठित एमएएफआईएस सेल ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य किया। सेल द्वारा पीएफआईएस-3 श्रेणी के अंतर्गत शत-प्रतिशत अपराधियों का डाटा संकलित कर अंगुली चिन्हों की सफल फीडिंग सुनिश्चित की गई।
इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप मुजफ्फरनगर पुलिस ने पीएफआईएस-3 श्रेणी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है।

इसे भी पढ़ें:  बांकेबिहारी मंदिर फूलबंगला रुका, 9 अप्रैल बैठक में फैसला

उल्लेखनीय कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश नवीन अरोरा द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही एमएएफआईएस सेल में तैनात आरक्षी शुभम कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सफलता को पुलिस विभाग में तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे भविष्य में अपराधों की रोकथाम और जांच प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शराब दुकानों पर आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आलम परिवार की नई सियासी तरावटः आलम लड़ेंगे सदर सीट से चुनाव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आलम परिवार की नई सियासी तरावटः आलम लड़ेंगे सदर सीट से चुनावजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »