मुजफ्फरनगर-एक दिन की साइबर थाना प्रभारी बनी कौशम्बी पंवार

कौशम्बी ने कहा कि यह मेरे लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा। इस पद की जिम्मेदारी को संभालते हुए मैंने जाना कि एक थाना प्रभारी के कंधों पर कितना बढ़ा दायित्व होता हैं।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बेटियों को सशक्तिकरण का अनुभव कराने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक नई मिसाल पेश करते हुए कु. कौशापम्बी पंवार को एक दिन के लिए साइबर क्राइम थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया। कौशाम्बी न केवल कार्यालय की कमान संभाली, बल्कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों की गंभीरता को भी समझा और कुछ मामलों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
कौशम्बी पंवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि वे पुलिस कार्यशैली, जांच प्रक्रिया और शिकायतों के समाधान के तौर-तरीकों को नजदीक से समझ सकें। अमित पंवार एवं अलका मलिक की सुपुत्री कौशम्बी पंवार ने साइबर क्राइम से संबंधित मामलों की जांच प्रक्रियाओं, एफआईआर दर्ज करने की प्रणाली तथा डिजिटल अपराधों की रोकथाम हेतु अपनाए जा रहे आधुनिक तकनीकी उपायों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मौजूद स्टाफ से मुलाकात कर उनकी भूमिका और कार्यपद्धति को भी समझा। इसके अलावा, कौशम्बी ने थाने पर पहुंचने वाली आम जन की शिकायतों को सुना और साइबर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह व अन्य स्टाफ की मदद से उनका समाधान भी किया।
मीडिया से बातचीत में कौशम्बी ने कहा कि यह मेरे लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा। इस पद की जिम्मेदारी को संभालते हुए मैंने जाना कि एक थाना प्रभारी के कंधों पर कितना बढ़ा दायित्व होता हैं। खासकर साइबर क्राइम जैसे तकनीकी मामलों में तुरंत और सटीक निर्णय लेना कितना जरूरी होता है। साइबर थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास जागृत करना, उन्हें प्रशासनिक कार्यों से परिचित कराना तथा समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है। मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयासरत है, और बेटियों को एक दिन की जिम्मेदारी देकर उनके भविष्य की नींव मजबूत कर रहा है। मिशन शक्ति की नोडल अफसर एसपी क्राइम इंदू सि(ार्थ का कहना है कि बेटियों को प्रशासनिक अनुभव देने का यह प्रयास न केवल उनके आत्मबल को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें नेतृत्व की भावना से भी ओतप्रोत करता है। कौशम्बी जैसी होनहार बेटियों को ऐसे मंच पर लाना समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा मार्ग पर हुड़दंग, 2 युवक पुलिस हिरासत मेंजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »