मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला: दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। फुगाना थाना क्षेत्र के सराय चौकी में सामने आए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चौकी प्रभारी रजत चौधरी और हेड कांस्टेबल विनीत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और प्राथमिक जांच में भ्रष्टाचार के संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला में जांच तेज

कार्रवाई के तहत उप निरीक्षक अजित सिंह को सराय चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय को पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि जनपद में पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

विगत दिनों भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक जनसंपर्क के दौरान बुढाना क्षेत्र के गांव सराय पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों ने सराय चौकी इंचार्ज पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की। सराय निवासी विनोद प्रजापति ने चौकी पर तैनात सिपाही विनीत यादव पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। बताया गया है कि नितिन मलिक ने मौके से ही एसएसपी संजय वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल को फोन कर मामले की जानकारी दी और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: माँ शाकुंभरी देवी जयंती पर प्राचीन देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन

नितिन मलिक ने विनोद प्रजापति को एसपी देहात आदित्य बंसल के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां उन्होंने अपने साथ हुए प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।

नितिन मलिक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है और जिले के कप्तान एसएसपी संजय वर्मा की कार्यशैली प्रशंसनीय है। उन्होंने इसे पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई बताते हुए कहा कि इससे जनता का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसे स्पष्ट संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला में प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इस मुकदमे का समय आने पर प्रशासन को देंगे मुंहतोड़ जवाबः धर्मेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  BY ELECTION–मंगलवार को छह ब्लॉकों के नौ गांवों में मतदान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »