मुजफ्फरनगर-बारात में मिले बधाई के पैसे बांटने को लेकर बैंड मास्टरों में मारपीट

दोनों के बीच जमकर चले लात-घूसे, सड़क पर गिरा-गिराकर एक दूसरे को पीटा, पुलिस ने कराया बीच-बचाव

मुजफ्फरनगर। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार शिव चौक उस समय रणभूमि में तब्दील हो गया, जब एक बैंड बाजा टीम के मास्टरों के बीच बारात की चढ़त के दौरान बधाई में मिले पैसों के बंटवारे को लेकर जमकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते सरेआम मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही बैंड बाजा टीम के सदस्यों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हिंसक झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि बारात में मिले बधाई के पैसों को आपस में बांटने को लेकर बैंड टीम के मास्टरों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि बैंड मास्टर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। शिव चौक जैसे व्यस्त इलाके में सड़क पर गिरा-गिराकर मारपीट की गई, जिससे वहां मौजूद राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहस

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक आपस में गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे को पीट रहे हैं, जबकि आसपास भीड़ तमाशबीन बनी हुई है। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और सभी को वहां से हटाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत मिलती है, तो मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिव चौक जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लियाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »