पुलिस की तत्परता से अग्निवीर अभ्यर्थी को मिला खोया बैग

बुलन्दशहर से भर्ती देने आया युवक, बैग में थे जरूरी दस्तावेज और एडमिट कार्ड
रिक्शा में छूटा सामान पुलिस ने खोजकर सुरक्षित लौटाया, अभ्यर्थी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने आए युवाओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। पुलिस की सतर्कता और तत्परता का एक अनूठा उदाहरण उस समय सामने आया जब बुलन्दशहर जनपद के खुर्जा तहसील क्षेत्र के एक युवक का महत्वपूर्ण बैग गुम हो गया।
जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को बुलन्शहर की खुर्जा तहसील के अभ्यर्थियों की यहां स्टेडियम पर सैन्य भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा तय थी, इसके लिए खुर्जा तहसील के गांव से रोबिन कुमार नामक अभ्यर्थी 24 अगस्त को बुलन्दशहर से मुजफ्फरनगर सैन्य भर्ती में भाग लेने आया था। वह रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा के जरिए भर्ती स्थल तक पहुँचा, लेकिन जल्दबाजी में उसका बैग रिक्शा में ही छूट गया। बैग में भर्ती प्रक्रिया के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी सामान रखे हुए थे। घबराए हुए रोबिन कुमार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए संबंधित ई-रिक्शा का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने न केवल रिक्शा चालक को खोज निकाला, बल्कि युवक का बैग भी सुरक्षित बरामद कर उसे सकुशल अभ्यर्थी को सौंप दिया। बैग मिलने पर अभ्यर्थी भावुक हो उठा और पुलिस के इस सहयोग के लिए उसने हृदय से आभार जताया। पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल अन्य युवाओं और आमजन में भी विश्वास और सकारात्मक छवि को मजबूत किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भर्ती में आने वाले सभी युवाओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में है।

इसे भी पढ़ें:  गुड़ की आवक में कमी से व्यापारी चिंतित, माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेनका गांधी के बयान पर भड़का जैन समाज, राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जमीन बेचने के नाम पर जालसाजी, दो सौदों में लाखों की ठगीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »