कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमला

बसीकलां गांव में आधी रात के बाद खेला खौफनाक खूनी खेल, पानी के टैंक में भतीजी को डूबोकर मार डाला, तैरती मिली लाश, प्रेमी फरार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक गांव में रिश्तों को कलंकित कर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग का विरोध करने से नाराज ननद ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर आधी रात के बाद घर में खूनी खेल खेला। आरोप है कि चार साल की मासूम भतीजी को पानी के टैंक में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह उसका शव टैंक में तैरता मिला। हमलावरों ने बच्ची की मां और अन्य तीन बच्चों पर भी जानलेवा हमला किया। बच्चे मामूली रूप से घायल हुए तो वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उसको रैफर किया गया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में सोमवार-मंगलवार की रात घर के भीतर हुई सनसनीखेज वारदात में चार वर्षीय मासूम इसरा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां फिरदौस और तीन भाई-बहन घायल हो गए। पुलिस ने मामले में महिला की ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि इमरान के घर में घुसकर उसकी पत्नी फिरदौस और बच्चों पर हमला किया गया है तथा एक बच्ची लापता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया और तलाश के दौरान आंगन में रखे पानी के टैंक से चार वर्षीय इसरा का शव बरामद हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमला

हमले में फिरदौस के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया। वहीं उसके पुत्र शाद (9), पुत्रियां आयशा (8) और नबिया (7) के हाथों में चोट लगने पर शाहपुर सीएचसी में उपचार कराया के लिए ले जाया गया। सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, एसओजी और महिला थाना पुलिस को भी लगाया गया है। इसके बाद देर रात ही एसएसपी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घर का मोका मुआयना किया।

इसे भी पढ़ें:  तीन सर्किल में नए सीओ को मिली तैनाती, एसएसपी ने कार्यभार सौंपा

भाभी और भतीजे-भजीतियों को खिलाई नींद की गोलियां, फिर किया वार

जांच के दौरान पुलिस ने ननद को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर नींद की गोलियों के खाली रैपर, एक दुपट्टा, एक छुरा और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ननद का प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसमें भाभी के बाधा बनने पर ननद द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। ननद से पूछताछ के आधार पर उसके प्रेमी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है, लेकिन वो अभी फरार बताया गया। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और अन्य संभावित आरोपितों की तलाश जारी है। घटना के बाद घायल बच्चों में भारी दहशत है। शाहपुर सीएचसी में भर्ती बच्चों के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है और वे कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं भाभी को गंभीर अवस्था में रैफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  “गरीब किसान की जमीन, पेट और भविष्य का सवाल”: विधायक नाहिद हसन ने वन विभाग के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

पडौसी समीर ने डायल 112 को दी घटना की सूचना

थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पड़ोसी इमरान की पत्नी फिरदौस को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह के साथ वो स्वयं भी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया। बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली। पुलिस द्वारा घायल फिरदौस एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिरदौस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गठबंधन में अंतर्कलह–रालोद नेताओं के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी कोजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »