मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्लः भाई ने बहन को धारदार हथियार से काटा

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मुजफ्फरनगर। रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां एक भाई ने कथित विवाद के बाद अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया और परिवार में कोहराम मच गया।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सगी बहन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शकील कुरैशी के परिवार में सुबह किसी बात को लेकर 23 वर्षीय पुत्र आमिर और उसकी 20 वर्षीय बहन अदीबा के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आमिर ने घर के आंगन में ही धारदार हथियार से अदीबा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अदीबा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका अविवाहित थी।

इसे भी पढ़ें:  कादिर राणा ने अर्थियों को दिया कंधा, हरेन्द्र, संजीव व राकेश ने जताया दुख

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। घटना के बाद आरोपी आमिर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कादिर राणा ने अर्थियों को दिया कंधा, हरेन्द्र, संजीव व राकेश ने जताया दुखराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शादी के दौरान हुआ था झगड़ा, जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »