युवा पंजाबी समाज के 21वें प्री मेडिकल कैंप का पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटन

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने युवा पंजाबी समाज संगठन के पदाधिकारियों के कार्य को सराहा, कहा – सेवा ही सच्चा धर्म है

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बारात घर में रविवार को युवा पंजाबी समाज संगठन द्वारा 21वां प्री मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 650 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार विभिन्न जांचें भी कराई गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने समाजसेवा के क्षेत्र में युवा पंजाबी समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा का कोई धर्म नहीं होता। जब युवा संगठनों की सोच मानवता की ओर होती है, तभी समाज में सच्चा परिवर्तन आता है। युवा पंजाबी समाज ने लगातार 26 वर्षों तक जो सेवाभाव दिखाया है, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि अन्य संगठनों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भी शिविर आयोजन पर संगठन के पदाधिकारियों, समाज और चिकित्सकों व स्वयंसेवकों की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के पास स्विफ्ट डिजायर पलटी, दिल्ली निवासी पति-पत्नी हायर सेंटर रेफर

https://www.facebook.com/meenakshiswarupofficial/posts/pfbid02gkdH3g9BuWZXobZfFRqYQv8sYhusynawN8PJn7YV2FcM14VgYfzHEZxj5xxCh2g3l

शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. सुधीर लूथरा, डा. विभोर जैन, डा. अरुण अरोरा, डा. जतिन धींगड़ा, अनिल कक्कड़, अरुण मारवाह सहित स्वास्थ्यकर्मी टीम ने निःस्वार्थ भाव से सेवाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के चेयरमैन नीरज मुंजाल, प्रेसीडेंट संजय वधावन, सचिव शैलेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत मक्कड़, अनिल अरोरा, राजकुमार रहेजा, मनीष कुमार सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्रराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  टोल मैनेजर हत्याकांडः डीएम कार्यालय घेरा, मांगा दो करोड़ मुआवजा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टोल मैनेजर हत्याकांडः डीएम कार्यालय घेरा, मांगा दो करोड़ मुआवजाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »