सर्वाधिक एनकाउंटरः बुढ़ाना पुलिस टीम को कप्तान ने किया सम्मानित

100 से अधिक मुठभेड़ में शामिल कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्रि और 70 से अधिक एनकाउंटर करने वाले चौकी प्रभारी संदीप चौधरी की टीम को मिला सम्मान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना पुलिस ने एक बार फिर बहादुरी का परिचय देते हुए 30 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय शातिर बदमाश गुलजार उर्फ मामा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी देहात आदित्य बंसल ने गुरुवार को बुढ़ाना पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गिरफ्तार बदमाश गुलजार उर्फ मामा पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पानीपत पुलिस ने भी उस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। वह ट्रैक्टर, ट्रॉली, डंपर जैसे बड़े वाहनों की चोरी और अंतरराज्यीय नेटवर्क चलाने के लिए कुख्यात था। उल्लेखनीय है कि अपने पूरे अपराधी करियर में गुलजार ने कभी बाइक चोरी नहीं की, बल्कि भारी वाहनों पर ही हाथ साफ करता रहा।
गुलजार की धरपकड़ में बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्रि और कस्बा चौकी प्रभारी संदीप चौधरी की टीम की अहम भूमिका रही। बताया जाता है कि कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्रि अब तक 100 से अधिक मुठभेड़ कर चुके हैं, जबकि चौकी प्रभारी संदीप चौधरी 70 से अधिक एनकाउंटर में बदमाशों को पीतल चखाने में शामिल रहे हैं। खतौली निवासी व दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय ट्रैक्टर चोरी गैंग के इस सरगना गुलजार को दबोचने में चौकी प्रभारी संदीप चौधरी की निर्णायक भूमिका रही।
गिरफ्तारी अभियान में हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र, सिपाही निवेश शर्मा और सुनील बैसला ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन जवानों ने बिना अपनी जान की परवाह किए बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने में साहस और तत्परता दिखाई। बुढ़ाना कोतवाली पिछले कुछ वर्षों में जिले की सबसे अधिक मुठभेड़ करने वाली पुलिस इकाइयों में शामिल हो चुकी है। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के चलते इस टीम ने कई बड़े अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  सदर बाजार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल पर शिकंजा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर बन गया जी का जंजाल, अफसरों का भी हाल बेहालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सीआरएम टीम ने किया जिला अस्पतालों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विकलांगों को की ट्राई साइकिल वितरितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »