मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 गैस सिलेंडर फटे; एक महिला की मौत, 10 से अधिक झुलसे

रविवार रात करीब 10 बजे रामपुर रोड स्थित कटघर इलाके में बने रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी। चंद ही मिनटों में आग ने तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर 16 लोग फंसे हुए थे। सीढ़ियों और गलियारों में गहरा धुआं भर गया, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

घबराए लोगों ने किसी तरह खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। एक युवक जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्षः सांसद पंकज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

फायर ब्रिगेड की टीम ने फंसे लोगों को सीढ़ियों के ज़रिए रेस्क्यू किया। झुलसे हुए सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट के ठीक बगल में एक शादी समारोह चल रहा था। उसी दौरान द्वारचार में आतिशबाजी की जा रही थी। तभी एक पटाखा रेस्टोरेंट की छत पर गिरा, जिससे वहां रखे सामान में आग लग गई और गैस सिलेंडर फटने लगे। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों में घिर गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, एक गंभीर

फायर अधिकारी ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। दमकल टीम ने आसपास के इलाकों में आग फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है और आग की असली वजह जानने की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्षः सांसद पंकज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूलाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »