मिशन यूपी 2027 को लेकर भाजपा का बड़ा संगठन विस्तार प्लान

मिशन यूपी 2027 को फतह करने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। इसमें सवर्णों और पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने, संगठन विस्तार और विभिन्न जातीय वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रणनीति को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेतृत्व के बीच सहमति बन चुकी है।

भाजपा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी करना है। इसके लिए संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बदलाव और समायोजन की तैयारी चल रही है। मिशन यूपी 2027 को ध्यान में रखते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों ही स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठकों के जरिए फीडबैक ले रहे हैं।

 पांच मार्च को गाजियाबाद में आयोजित पश्चिम उत्तर प्रदेश की समन्वय बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार के कामकाज को लेकर सुझाव और प्रतिक्रिया ली। बैठक के दौरान प्रशासनिक कार्यों में आ रही दिक्कतों को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। इस सक्रियता से प्रदेश में चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा के पारंपरिक समर्थकों में सवर्ण जातियां प्रमुख मानी जाती हैं। लेकिन यूजीसी एक्ट के बाद जिस तरह से सवर्ण समाज में विरोध की आवाज उठी है, उससे भाजपा नेतृत्व में चिंता बढ़ गई है। पार्टी के कई नेता इस मुद्दे पर सीधे बयान देने से बच रहे हैं। वहीं युवाओं में धीरे-धीरे असंतोष बढ़ने की चर्चा भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी भाजपा को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की सलाह दी है, ताकि विरोध का माहौल और अधिक न बढ़े। मिशन यूपी 2027 के तहत भाजपा संगठन में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  यूट्यूबर और यूपी पुलिस के दरोगा ने कार में नाबालिग से दरिंदगी!

पिछले एक वर्ष से चल रहे संगठन चुनाव जल्द पूरे किए जाएंगे। इसके तहत कई अहम फैसले लिए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं: नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा, क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन, जिला और महानगर कार्यकारिणी का गठन, प्रदेश कार्यकारिणी का गठन इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दिया जाएगा।  भाजपा संगठन में जगह नहीं पाने वाले कई नेताओं को सरकारी बोर्ड, आयोग और समितियों में जिम्मेदारी देने की तैयारी है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य जैसे पदों पर नियुक्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  जिस गाड़ी में लदे होंगे गोवंश, अब मालिक भी मानें जाएंगे पशु तस्कर

इसके अलावा कुछ नेताओं को पार्षद और सभासद के रूप में मनोनीत करने की भी योजना बताई जा रही है। मिशन यूपी 2027 की रणनीति में भाजपा अपनी सोशल इंजीनियरिंग को भी मजबूत करने की तैयारी कर रही है। सवर्ण समाज के नेताओं को संगठन में अहम पद दिए जाएंगे, दलित और ओबीसी वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा, महिलाओं को भी संगठन में अधिक स्थान देने की योजना है 

इसे भी पढ़ें:  IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

पार्टी नेताओं को जिला पर्यवेक्षक बनाकर विभिन्न कोर कमेटियों से संभावित नामों का पैनल तैयार कराया गया है। यह पैनल प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुका है। भाजपा की योजना 20 मार्च तक संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूरी करने की है। संगठन के गठन को लेकर भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हैं। वे अपने समर्थकों को जिला, क्षेत्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कराने के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से सिफारिशें कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ पदाधिकारी भी इस प्रक्रिया में पैरवी कर रहे हैं, जबकि कई नेताओं की नजर संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी टिकी हुई है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल टैक्स घटा, सरकार का बड़ा फैसलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूट्यूबर और यूपी पुलिस के दरोगा ने कार में नाबालिग से दरिंदगी!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वसंतकुंज छात्रा प्रकरण: आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से दबोचा गयाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »