परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

कहा-जलनिकासी की स्थायी योजना के बिना सड़क निर्माण नहीं, समन्वय से शीघ्र शुरू हो कार्य

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्थिति और लंबे समय से लंबित निर्माण कार्य को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अफसरों को डाक बंगले पर तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या विभागीय असमंजस को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न दुविधा और आपसी समन्वय की कमी पर नाराजगी जताते हुए नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए), जल निगम नगरीय इकाई एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को तलब करते हुए लगातार निर्देशों के बाद भी सड़क निर्माण के लिए कार्य में तेजी नहीं लाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग होते हुए अलमासपुर चौक तक जाने वाले परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पहले जल निकासी की स्थायी, तकनीकी रूप से मजबूत और दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जलभराव की समस्या के चलते आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है, इसलिए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री कपिल देव ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ बिना किसी देरी के निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता उच्चतम स्तर की हो और निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, जल निगम के एक्सईएन अबू जैद, नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

मीडिया कर्मियों से बातचीत में कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल निगम से संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तकनीकी स्तर पर प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी विभाग तकनीकी औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूरा करेंगे, जिससे कार्य धरातल पर जल्द दिखाई दे। रेलवे फाटक के कारण उत्पन्न यातायात जाम और जलभराव की समस्या पर भी मंत्री ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद स्थापित किया गया है। अंडरपास निर्माण अथवा किसी अन्य व्यावहारिक और दीर्घकालिक समाधान पर सकारात्मक रुख अपनाने का अनुरोध किया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल एक मार्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिक्रमा मार्ग के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती देकर बची जान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दहेज ठुकराने वाले युवाओं को विशेष सम्मान देगी सर्वखाप पंचायतः नरेश टिकैतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल सीज़न-2 का ट्रायलः चार जिलों के 284 क्रिकेटरों ने साबित किया हुनर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल सीज़न-2 का ट्रायलः चार जिलों के 284 क्रिकेटरों ने साबित किया हुनरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »