मेरठ के परिवार से मुजफ्फरनगर में धोखाधड़ी: दो बार बेच दिया मकान

7.46 लाख रुपये लेकर मकान बेचने के बाद कब्जा देकर भी दूसरे व्यक्ति के नाम करा दिया बैनामा, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की दी धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मकान की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान का बैनामा कर रकम लेने और कब्जा देने के बाद उसी संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से मंसूरपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला ग्राम घासीपुरा मजरा हुसैनपुर बोपाड़ा, तहसील खतौली का है। मेरठ जिले के ग्राम बपरसा निवासी आरती पत्नी विकास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उनके पति विकास ने उनके नाम 60 वर्ग गज का एक आवासीय मकान 19 अगस्त 2025 को विकास कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी घासीपुरा से 7 लाख 46 हजार रुपये में खरीदा था। यह बैनामा उप निबंधक कार्यालय खतौली में विधिवत पंजीकृत कराया गया था। आरोप है कि बैनामा होने के बाद मकान का कब्जा भी उन्हें दे दिया गया और उनके पति ने मकान पर ताला लगा दिया। लेकिन 30 अगस्त 2025 को रिश्तेदारी के माध्यम से जानकारी मिली कि विक्रेता विकास कुमार ने उसी मकान का दोबारा बैनामा तेजवीर सिंह पुत्र चंद्रसैन निवासी हुसैनपुर बोपाड़ा के नाम कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, वेष्णो देवी जाने वालों को बड़ी राहत

इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता के पति और उनके ससुर ने विकास कुमार से संपर्क करने की कोशिश की। पता चला कि वह मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र के ग्राम सैनी में अपनी बहन के यहां रह रहा है। 30 अगस्त की शाम पीड़िता के पति और ससुर जब उससे बात करने पहुंचे तो वहां विकास कुमार के साथ उसकी बहन जोगिता, रामा और जीजा देवी सिंह मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार जब उनके पति और ससुर ने दोबारा बैनामा करने को लेकर सवाल किया तो विकास कुमार ने बताया कि उसने तेजवीर सिंह से ब्याज पर पैसा लिया था और कर्ज चुकाने के लिए मकान उसके नाम कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दोबारा आने या पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्क्रैप व्यापारी के घर दिनदहाड़े घुसे चार, साफ दी नकदी और जेवर

पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में 4 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी और मंसूरपुर थाने में भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तेजवीर सिंह कथित फर्जी बैनामे के आधार पर मकान पर कब्जा करने और उसे बेचने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के निर्देश पर मंसूरपुर थाने में पांच आरोपियों विकास कुमार, उसकी बहनों जोगिता, रामा, जीजा देवी सिंह और तेजवीर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंगलौर पुलिस चौकी लोकार्पण, एसएसपी ने किया उद्घाटन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला नहीं, महज एक दुर्घटनाः संजीव बालियानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »