ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत का उपहार लेकर निकलीं मीनाक्षी स्वरूप

ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरों में कंबल वितरण भी किया गया, जिससे वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका परिषद् द्वारा बेसहारा और आश्रयहीन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील और जिम्मेदार पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात्रिकालीन नगर भ्रमण कर शीतलहर से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में बेसहारा, जरूरतमंद और आश्रयहीन लोगों की सुध लेने के उद्देश्य से देर रात्रि नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित किया कि ठंड से बचाव के सभी उपाय प्रभावी रूप से लागू हों। नगरपालिका अध्यक्ष ने आश्रय स्थलों और सड़कों पर रह रहे परिवारों एवं व्यक्तियों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई रैन बसेरा व्यवस्था की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वे ठंड के मौसम में सुरक्षित और गर्म रैन बसेरों में ही ठहरें।

इसे भी पढ़ें:  वीरपाल निर्वाल के सदन में हरेन्द्र और चंदन के प्रस्ताव खारिज

रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां संचालन, साफ-सफाई, प्रकाश, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरों में कंबल वितरण भी किया गया, जिससे वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद् का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सुरक्षा पहुंचाना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व के संकल्प के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे, इसके लिए नगर पालिका पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभासद पति श्री शोभित गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़तालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बेवफाई करने पर प्रेमिका की घर में घुसकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बेवफाई करने पर प्रेमिका की घर में घुसकर हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »