भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वच्छता श्रमदान

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अटल चौक से शिव मूर्ति तक भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अटल जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर के अवसर पर मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर ‘अटल चौक रखने के प्रस्ताव के साथ-साथ बुधवार को शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक का नाम ‘अटल चौक रखने का प्रस्ताव किया है। इसी अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अटल चौक से शिव मूर्ति तक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित सभी लोगों ने इसमें प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों से सड़क पर अटल चौक से शिव चौक तक झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।

इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के निर्देशन में तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अभियान में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पालिका के सफाई मित्रों के साथ जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए सहभागिता की। स्वच्छता अभियान के दौरान सभी ने मिलकर नगरपालिका के सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छ शहर के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की गई। साथ ही आम नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला-मेघनाद ने चलाया शक्ति बाण, संजीवनी से लौटे लक्ष्मण के प्राण

इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरव स्वरूप, अभियान संयोजक श्री सुधीर खटीक, श्री मोहन तायल, बिजेंद्र पाल, नन्दकिशोर, प्रवीण खेडा, अमित वत्स, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम, सभासद हिमांशु गोयल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को आत्मसात करने और स्वच्छ, सुंदर व विकसित मुजफ्फरनगर के निर्माण का संकल्प लिया।

राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा अटल जी का सम्पूर्ण जीवनः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, संघर्ष और उनके राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि संवेदनशील कवि, विचारक और प्रखर वक्ता भी थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को शुचिता और गरिमा प्रदान की। श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई स्वच्छता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहते थे। उनके नाम पर शहर में चौक का नामकरण एक प्रेरणा है और स्वच्छता अभियान चलाना उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि अपनी दैनिक आदत बनाएं।

इसे भी पढ़ें:  केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम, स्कूल परिसर में योगासन और प्राणायाम कराया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम, स्कूल परिसर में योगासन और प्राणायाम करायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम, स्कूल परिसर में योगासन और प्राणायाम करायाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »