वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

मुजफ्फरनगर। अपनों को अचानक खो देने के गंभीर दर्द से भरी पीड़ादायक घड़ी में संवेदनाएं और मदद को आगे बढ़ने वाले हाथ भी कभी-कभी मरहम बन जाते हैं। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान रामपुरी के प्रजापति समाज के छह तीर्थ यात्रियों की असमय मृत्यु ने पूरे जनपद को झकझोर दिया था। इन मासूमों की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों, उम्मीदों और भविष्य पर छाई गहरी कालिख है। इन्हीं बुझे चेहरों में उम्मीद की एक नई लौ लेकर सोमवार को शोकसभा में एक बार फिर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने उनका न केवल दुख बांटा, बल्कि नइ परिवारों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने तीनों पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरव स्वरूप ने कहा कि इन बच्चों की स्मृति में हम कुछ ऐसा छोड़ना चाहते हैं, जो इस मोहल्ले की पीड़ा को पहचान और सहारा दे सके। गौरव स्वरूप ने आगे भरोसा दिलाया कि हादसे से प्रभावित परिवारों के जो बच्चे शिक्षा में रुचि रखते हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे। साथ ही जो यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके लिए समुचित और निःशुल्क इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में घायल छोटा राजन के गुर्गे सतपाल की मौत

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इन छह मृतकों में शामिल मासूम भाईयों अनंत और दीपेश की त्रासद मृत्यु ने सबका दिल दहला दिया। उन्होंने इन दोनों बच्चों के घर तक पक्की सड़क बनवाने और सरकारी स्तर पर मुआवजा जल्द दिलवाने का भरोसा दिया। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिये तो पता चला कि डूडा की ओर से इस सड़क का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने तत्काल ही हल्का लेखपाल राहुल शर्मा को मौके पर बुलाया और सड़क निर्माण की जानकारी ली। बताया गया कि पालिका और तहसील स्तर से एनओसी डूडा को दी जा चुकी है, जल्द निर्माण शुरू होगा। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह सड़क अनंत और दीपेश को समर्पित होगी। इस सड़क के सहारे उनका स्मरण हमारे बीच हमेशा जीवंत रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

उन्होंने पीड़ित परिवारों की महिलाओं और बच्चों से विशेष रूप से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनका संघर्ष अकेला नहीं होगा। जो चले गये हैं, उनको नहीं लाया जा सकता है, लेकिन परिवारों के साथ दुख बांटने से हल्का होता है और यह समाज अगर एकजुट हो जाए, तो हर आपदा से पार पाया जा सकता है। रामपुरी के लोगों ने स्वरूप दंपत्ति के इस सहयोग को भावभीनी कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया। परिजनों ने आभार सहित कहा कि संकट में यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक समर्थन भी है, जो उनके परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर आया है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, केशव मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, हनी पाल, अर्जुन प्रजापति, रविकांत शर्मा उर्फ काका सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पालिका लिपिक की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तीन दिन से लापता पूर्व प्रधान का शव बरामद, परिजनों में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »