मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र जागरुकता का बड़ा अभियानः मीनाक्षी स्वरूप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के समग्र विकास में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया।

मुजफ्फरनगर। रविवार को शुक्तीर्थ स्थित ऐतिहासिक शुकदेव आश्रम के मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा साधु-संतों और आम जनमानस के साथ सुना गया। इस दौरान राष्ट्रवाद के प्रति उत्साह और श्रद्धा का संगम बना नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद् सदस्य विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम का माहौल अत्यंत प्रेरणादायक रहा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाजसेवकों के उल्लेखनीय योगदानों की सराहना करते हुए देश के समग्र विकास में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगी

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मन की बात कार्यक्रम को राष्ट्र को जागरूक करने वाला एक बड़ा अभियान बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाली एक संवेदनशील कड़ी है। यह न केवल प्रेरणा देने वाला है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनमानस को जागरूक करने वाला भी है। इसमें शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य और समाज सेवा जैसे विविध विषयों को बेहद सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। हम सभी को इस कार्यक्रम से सीख लेकर अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं में देश सेवा का भाव प्रबल होता है। उन्होंने इसे भारत के नव निर्माण की संकल्प यात्रा बताया।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि ‘मन की बात कार्यक्रम जन-जन की बात बन चुका है और यह हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों की याद दिलाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मन की बात को एक प्रेरक संदेश के रूप में आत्मसात किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ. पुरुषोत्तम, संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, शरद शर्मा, सचिन त्यागी, सभासद देवेश कौशिक, हरेन्द्र शर्मा, रेणु गर्ग के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »