शामली में बड़ा एनकाउंटरः बावरिया गिरोह का कुख्यात सरगना मिथुन ढेर

शातिर बदमाश पर घोषित था सवा लाख का इनाम, कई राज्यों में थी मिथुन की दहशत

अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार, एसओजी हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल, भारी हथियार बरामद, सक्रिय गिरोह की कमर टूटी

शामली। सोमवार देर रात शामली पुलिस ने एक अहम ऑपरेशन में कुख्यात बावरिया गिरोह के सरगना मिथुन को मार गिराया। वर्षों से उत्तर भारत की पुलिस के लिए चुनौती बना यह वांछित अपराधी लगातार कई राज्यों की सीमाएं बदलकर वारदातों को अंजाम देता रहा था। मुठभेड़ में एसओजी का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जबकि मिथुन का साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।
जनपद शामली के वेदखेड़ीदृमंसूरा मार्ग पर सोमवार देर रात हुई पुलिस कार्रवाई में बावरिया गिरोह का सरगना और सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन ढेर हो गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती तथा अन्य गंभीर अपराधों के 20 से अधिक मामले दर्ज थे। वह दिल्ली, पंजाब, वेस्ट यूपी से लेकर तमिलनाडु तक कई राज्यों में सक्रिय रहकर अपराध का नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि बावरिया गिरोह के कुछ सदस्य वेदखेड़ीदृमंसूरा रोड पर किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात मिथुन ढेर हो गया।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के हेड कांस्टेबल हरविंदर को बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिन्हें ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की जैकेट में गोली लगी लेकिन वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, मेड इन इटली पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए। एसपी के अनुसार मिथुन पर शामली में 1 लाख तथा बागपत पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में महिला से लूट की वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस की निगाह में था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
तमिलनाडु में भी गिरोह ने की थीं कई लूट, ठिकाने बदलने में था माहिर
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मिथुन वारदात अंजाम देने के बाद अपने ठिकाने बदलता रहता था। वह कभी पंजाब, कभी साउथ दिल्ली तो कभी जयपुर में छिपकर रहता था। शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित उत्तर भारत के कई जिलों में उसने लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि मिथुन और उसके गिरोह के सदस्य तमिलनाडु में भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे। वर्ष 2017 में झिंझाना के चर्चित भारत कुमार हत्याकांड में भी मिथुन का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार मिथुन का पहला मुकदमा मारपीट का था, लेकिन इसके बाद वह तेजी से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसका लक्ष्य दक्षिण और उत्तर भारत में एक संगठित गिरोह खड़ा करना और अपना दबदबा बढ़ाना था। पुलिस के अनुसार वह लगातार राज्यों की सीमाएं पार कर नए अपराधियों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा था।
शामली जिले में हाल के महीनों में पुलिस ने तीन बड़े इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। 18 अक्टूबर को भभीसा गांव के जंगल में एक लाख के इनामी नफीस को पुलिस ने ढेर किया था। 24 अक्टूबर को भोगी माजरा के पास संजय जीवा गैंग के शूटर फैसल को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इस घटना में सिपाही दीपक घायल हुआ था। अब तीसरी बड़ी कार्रवाई में बावरिया गिरोह के सरगना मिथुन को ढेर किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन लगातार कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय गैंगों की कमर टूट गई है और अपराधियों पर प्रभावी रोक लगी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में विवाद को लेकर स्वामी यशवीर ने दी चेतावनीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »