महाराजा अग्रसैन स्मारकः लिखा-पढ़ी में तो नवनीत ही संयोजक निकले मित्तल साहब

नवनीत कुच्छल बोले-“ पांच साल तक स्मारक के लिए किया संघर्ष, दस्तावेज मेरे पास, मैं ही संयोजक, कुछ लोग स्मारक पर कब्जे की कोशिश में लगे

मुजफ्फरनगर। शहर के टाउनहाल परिसर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसैन स्मारक को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व सभासद और भाजपा नेता नवनीत कुच्छल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के नाम पर स्मारक निर्माण का श्रेय लेने और उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि स्मारक निर्माण की पूरी प्रक्रिया और अधिकृत जिम्मेदारी नगरपालिका के रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज है। उन्होंने ही समाज को ये अनोखी धरोहर देने के लिए संघर्ष किया, प्रयास किया और समाज के सहयोग से आज ये अपने अंतिम चरण में आया तो कुछ सामाजिक ठेकेदार यहां अपने कब्जा जमाने के लिए समाज को गुमराह कर उनको बदनाम करने का काम करने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सुनील सिंघल, सभासदपति शोभित गुप्ता, दिनेश बंसल और विश्वदीप गोयल समेत कई लोग टाउनहाल में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसैन स्मारक पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने नवनीत कुच्छल द्वारा लगाए गए “प्रतिमा स्मारक संयोजक” बोर्ड पर आपत्ति जताते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल से फोन पर शिकायत भी की। इस दौरान संजय मित्तल ने मीडिया को दिये बयान में नवनीत कुच्छल पर गंभीर आरोप लगाये और निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  टीबी मुक्त भारत अभियान: दौराला ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, 38 संभावित मरीज चिन्हित

इसको लेकर ही पूर्व सभासद नवनीत कुच्छल ने दावा किया कि वर्ष 2021 से उन्होंने समाज के सहयोग से महाराजा अग्रसैन स्मारक निर्माण की पहल शुरू की थी। 6 जुलाई 2021 को तत्कालीन चेयरमैन अंजू अग्रवाल के नेतृत्व वाले नगरपालिका बोर्ड की बैठक में उनके प्रस्ताव संख्या 471/8 के तहत टाउनहाल परिसर में स्मारक निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद स्मारक के लिए नगरपालिका की ओर से बजट जारी करते हुए एक प्लेटफार्म तैयार कराया गया और राज्य सरकार से प्रतिमा स्थापना की मंजूरी लेने के प्रयास शुरू हुए।

उन्होंने बताया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से 25 अक्टूबर 2024 को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए संस्कृति विभाग से जारी पत्र संख्या 3087-4-2024 उनके पास शासन की स्वीकृति के रूप में मौजूद है। बाद समाज के लोगों से चंदा एकत्र कर जयपुर में नौ कुंतल वजनी अष्टधातु की विशाल प्रतिमा तैयार कराई गई। पुराने प्लेटफार्म को तोड़े जाने पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा का वजन लगभग 900 किलो होने के कारण इंजीनियरों ने पुराने ढांचे को तकनीकी रूप से कमजोर बताया था। इसी वजह से नया और मजबूत प्लेटफार्म तैयार कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की मानसिक सेहत पर बड़ा असर: WHO की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े

नवनीत कुच्छल के अनुसार मौजूदा चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप का भी इसमें सहयोग मिला और उनके कार्यकाल में 3 जून 2025 को हुई नगरपालिका बोर्ड बैठक में “महाराजा अग्रसैन स्मारक समिति” को स्मारक निर्माण एवं देखरेख की जिम्मेदारी उनके संयोजन में सौंपी गई थी। इसके बाद 5 जुलाई 2025 को अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा समिति के नाम स्वीकृति पत्र भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी दस्तावेज नगरपालिका रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं। इसमें स्मारक समिति का संयोजक उनको ही बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ओडीओपी से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई पहचानः कपिल देव

उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक कंसल, संजय मित्तल, सुनील सिंघल समेत कुछ लोग बिना किसी सहयोग और योगदान के केवल शिलापट्ट पर नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। कुच्छल ने कहा कि समाज का पैसा स्मारक निर्माण में लगाया गया है और पूरा कार्य समिति के संयोजन में हुआ है। नवनीत कुच्छल ने कहा कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन महाराजा अग्रसैन जयंती पर स्मारक का लोकार्पण कराने की योजना है। साथ ही उन्होंने विरोध करने वाले लोगों को समाज के बीच बेनकाब करने की चेतावनी भी दी। उनका कहना है कि समाज को जानकारी देने के लिए वो जल्द ही दस्तावेजों के साथ मीडिया के सहारे अपनी बात को और मुखर तरीके से रखेंगे ताकि ऐसे लोगों की साजिश को समाज में ओर जनता के बीच बेनकाब किया जा सके।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  टीबी मुक्त भारत अभियान: दौराला ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, 38 संभावित मरीज चिन्हितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टीबी मुक्त भारत अभियान: दौराला ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, 38 संभावित मरीज चिन्हितजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »