कुल्हेडी हत्याकांडः दो हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में बुलाकर की थी युवक की हत्या, चरथावल पुलिस ने लोहे का बाट और गमछा बरामद किया

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का बाट और गमछा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि गत 13 अक्टूबर 2025 को ग्राम कुल्हेड़ी निवासी जाबिर हुसैन ने चरथावल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे अब्दुल मुन्तलिब की हत्या गांव कुल्हेडी के ही निवासी साजिद पुत्र अखलाक और सहमान पुत्र इस्तेकार ने कर दी है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 265/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के पेपर उद्यमी बोले-अब नहीं जलाएंगे एमएसडब्ल्यू

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी खुसरोपुर मार्ग पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। एसपी सिटी के अनुसार युवक की हत्या करने वाले लोगों ने बताया कि रंजिश के कारण हत्या की गई। आरोपियों से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक अब्दुल मुन्तलिब और आरोपी सहमान के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। सहमान ने गांव के ही अजिमुस्सान को 50 हजार रुपये उधार दिए थे, जिससे उसने परचून की दुकान शुरू कर दी थी। इस बात को लेकर मुन्तलिब ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि अजिमुस्सान को पैसे न दे क्योंकि वह अब उसके साथ काम नहीं करेगा।
कुछ समय पहले मोटरसाइकिल की हल्की टक्कर को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद मुन्तलिब ने सहमान को डराने के लिए कुछ लड़कों को भेजा था, जिससे वह और अधिक आक्रोशित हो गया। सहमान ने साजिद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 13 अक्टूबर को सहमान ने मुन्तलिब को फोन कर दुकान पर बुलाया, गमछे से गला दबाया और साजिद ने लोहे के बाट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। दोनों उसे मरा समझकर शव को बेसन के कट्टे में भरने के बाद फरार हो गए थे। गिरफ्तारी के समय वे जनपद से भागने की फिराक में थे। इनके कब्जे से गमछा और लोहे का बाट बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, निरीक्षक (अपराध) जय किशोर, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल पवन कुमार व कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्मराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की लापरवाही-डीसीएम चोरी के मामले में 16 महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशनर्स मंच का 7वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास से मनायाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »