खतौली : पूर्व विधायक रामपाल सैनी के घर उमड़ी भीड़, युवा पुत्र के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल सैनी के सैनी नगर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। उनके युवा पुत्र रमाकांत सैनी के अल्पायु में हुए आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक सभा में पहुंचे नेताओं ने परिवार से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुधीर बालियान, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

पूर्व मंत्री सुधीर बालियान ने कहा कि रमाकांत सैनी मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक थे। उनका असमय जाना परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में इस प्रकार का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक होता है और इसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पूर्व मुजफ्फरनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज

अन्य नेताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, प्रताप वाल्मीकि, पूर्व सभासद उमेश कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोक सभा का वातावरण अत्यंत गमगीन रहा। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसान

रमाकांत सैनी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग लगातार उनके आवास पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पूर्व मुजफ्फरनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशानाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »