आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोग

भारत धारा नेचुरल फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आवास विकास कॉलोनी में विधिवत समापन समारोह आयोजित किया गया।

खतौली। भारत धारा नेचुरल फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आवास विकास कॉलोनी में विधिवत समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

समापन समारोह की अध्यक्षता शिविर संचालक ओमपाल सिंह और कर्णवीर प्रधान ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन अजय जनमेजय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम टिटौड़ा के प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष ओमबीर सिंह और विशिष्ट अतिथि धीरज अहलावत बबलू उपस्थित रहे। शिविर में न केवल रोगों के निदान और उपचार की जानकारी दी गई, बल्कि रक्तदान शिविर के माध्यम से सामाजिक सरोकार का भी परिचय दिया गया।अध्यक्षीय उद्गार प्रकट करते हुए ओमपाल सिंह ने कहा कि भारत धारा के संस्थापक राजीव कुमार और अमित कुमार ने जो अलख जगाई, वह खतौली से निकलकर नागपुर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में पूरे देश में भारत धारा के कार्यक्रमों की गूंज सुनाई देगी। साथ ही उन्होंने खतौली की जनता और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।कार्यक्रम में कर्मठ कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अंकित प्रधान पलड़ी, सुरेंद्र सिंह (सिंचाई विभाग), मिंटू सैनी, शान जैदी, अवनीश छोकर, संजीव राणा, योगेंद्र मोतला, रवि प्रजापति सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः सात दिन बाद पत्नी-बेटी के साथ घर लौटा घायल अजय

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नालाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जायेंगे सीएम योगी, आ रहे पीएम मोदीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »