खालापार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद

अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और शहादत के घर उनका आना-जाना था। चोरी की नीयत से उन्होंने दुकान में घुसकर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चुरा लिए

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
खालापार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई मेरठ जोन और सहारनपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी खालापार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को शहादत हुसैन, निवासी कुंगर पट्टी सुजडू, थाना खालापार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24/25 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में स्थित परचून की दुकान से नगदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना खालापार में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास रोड स्थित वहलना पुल के नीचे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहनूर पुत्र सलीम और अकरम पुत्र गुलफाम निवासीगण कुंगर पट्टी सुजडू शामिल है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और शहादत के घर उनका आना-जाना था। चोरी की नीयत से उन्होंने 24/25 दिसंबर की रात छत के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चुरा लिए और आपस में बांट लिए। आगे चोरी की फिराक में रहते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास सिंघल, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल विमल चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करने पर ग्राम प्रधान को तालीबानी धमकी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »