कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर, लैंबॉर्गिनी से कई को रौंदा, शिवम मिश्रा हिरासत

कानपुर। रविवार 8 फरवरी की दोपहर कानपुर की वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया। सड़क पर दौड़ती एक महंगी स्पोर्ट्स कार ने कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मचा दी। कार चला रहा युवक सामने जो भी आया, उसे कुचलता चला गया। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि कुछ को टक्कर लगने के बाद करीब दस फीट तक उछलते हुए देखा गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि कार चालक शिवम मिश्रा, शहर के चर्चित तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है। हादसे के बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। घटना में उसकी बेहद महंगी लैंबॉर्गिनी कार को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि शिवम मिश्रा ऐशो-आराम भरी जिंदगी जीने का शौकीन है। उसके पास करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है और वह अक्सर महंगी घड़ियों और ब्रांडेड सामान के साथ नजर आता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के वसंत विहार स्थित उसके ठिकाने से कई लग्जरी वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  पति ने म्यूजिक सिस्टम नहीं खरीदा, गुस्से में पत्नी ने दी जान

जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम की अधिकतर गाड़ियों की नंबर प्लेट पर एक ही खास नंबर 4018 अंकित था। जब्त वाहनों में रोल्स-रॉयस फैंटम, मैकलेरन, पोर्शे, और लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो जैसी सुपर लग्जरी कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आयकर विभाग की पूर्व की कार्रवाई के दौरान शिवम और उससे जुड़े ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद किया गया था। शुरुआती छापेमारी में करीब 4.5 करोड़ रुपये नकद मिले थे, जबकि बाद की तलाशी में 7 करोड़ रुपये नकद, जेवरात और अन्य कीमती वस्तुएं सामने आईं। इनमें एक हीरों से जड़ी घड़ी भी शामिल थी, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा की कारोबारी गतिविधियां भी पहले जांच के घेरे में आ चुकी हैं। वर्ष 2024 में उनकी कंपनी बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने एक साथ कार्रवाई की थी। यह छापेमारी कई राज्यों में चली थी।

आयकर विभाग ने कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात समेत कुल 20 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि कंपनी की घोषित आय और वास्तविक कारोबार में बड़ा अंतर है। रिपोर्टों के मुताबिक, जहां कंपनी सालाना 20–25 करोड़ रुपये का कारोबार दिखा रही थी, वहीं असल लेन-देन 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच होने की आशंका जताई गई थी।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

अधिकारियों को संदेह था कि टैक्स और जीएसटी नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ खातों में हेरफेर और ऑफशोर लेन-देन के जरिए आय छिपाने की कोशिश की गई।

फिलहाल, कानपुर की वीआईपी रोड पर हुई इस घटना ने एक बार फिर रईसजादों की बेलगाम रफ्तार, रसूख और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पति ने म्यूजिक सिस्टम नहीं खरीदा, गुस्से में पत्नी ने दी जानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पति ने म्यूजिक सिस्टम नहीं खरीदा, गुस्से में पत्नी ने दी जान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »