कानपुर में पुलिस छापेमारी से हड़कंप: एक घर से 2 करोड़ नकद और 62 किलो चांदी बरामद

कानपुर। कानपुर पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने शहर में सनसनी फैला दी है। कलक्टरगंज इलाके में देर रात एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 62 किलो चांदी बरामद की है। जब पुलिसकर्मियों ने नोटों की गिनती शुरू की, तो रकम इतनी ज्यादा निकली कि हाथ से गिनना मुश्किल हो गया और नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी। करीब चार घंटे तक कैश की गिनती चलती रही।

इंटरनेशनल सट्टा और हवाला नेटवर्क का शक

पुलिस का दावा है कि इस मकान से अंतरराष्ट्रीय सट्टा और हवाला नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिनके पास से नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कार्टन में भरे मिले नोटों के बंडल

यह छापेमारी कलक्टरगंज के धनकुट्टी मोहल्ले में गुरुवार रात करीब 9 बजे की गई।

एडीसीपी (SOG) सुमित सुधाकर रामटेके के अनुसार, बीते कुछ दिनों से शहर में हवाला, सट्टा कारोबार और अवैध शेयर ट्रेडिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर धनकुट्टी निवासी रमाकांत गुप्ता के घर पर दबिश दी गई।

इसे भी पढ़ें:  21 साल बाद पालिका का क्वार्टर छोड़ने को तैयार हुए कीर्ति भूषण

घर को चारों तरफ से घेरने के बाद जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो एक कमरे में कार्टन के भीतर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी मिलीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि करीब 1.80 करोड़ रुपये केवल 500 के नोटों में थे, जबकि बाकी रकम 200 और 100 रुपये के नोटों में थी।

चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त

नकदी के साथ-साथ पुलिस को मौके से 62 किलो चांदी भी मिली। जब आरोपियों से इसका स्रोत पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसके अलावा पुलिस ने पेन ड्राइव, मॉडम, कंप्यूटर और लैपटॉप भी जब्त किए हैं, जिनके जरिए ऑनलाइन नेटवर्क संचालित किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

कई शहरों तक फैला नेटवर्क?

पुलिस ने किदवई नगर निवासी राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, यशोदा नगर गंगागंज निवासी सचिन गुप्ता और वंशराज समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में दिल्ली, अलीगढ़, वाराणसी, इंदौर, मुंबई, नोएडा और जयपुर से जुड़े कुछ नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क किन-किन शहरों तक फैला हुआ था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर वाहनों से डीजल चुराने वाले बदमाश को लगी गोलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  21 साल बाद पालिका का क्वार्टर छोड़ने को तैयार हुए कीर्ति भूषण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  21 साल बाद पालिका का क्वार्टर छोड़ने को तैयार हुए कीर्ति भूषणजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »