झांसी हत्याकांड: रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े जलाए, नीले बॉक्स से खुला राज

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी 27 साल छोटी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े किए और सबूत मिटाने के लिए करीब सात दिनों तक रोज एक-एक अंग जलाता रहा।

शनिवार देर रात आरोपी 64 वर्षीय रामसिंह परिहार उर्फ बृजभान अधजले अंगों, हड्डियों और राख को एक नीले रंग के लोहे के बक्से में भरकर ठिकाने लगाने निकला। उसने एक लोडर ऑटो को 400 रुपये में बुक किया और बॉक्स को उसमें रखवाकर अपनी दूसरी पत्नी के घर तक पहुंचाया।

लेकिन बॉक्स से तेज बदबू आने और पानी टपकने पर लोडर चालक और मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत, पांच घायल

पुलिस ने जब बॉक्स को खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। बॉक्स में अधजले मानव अंग, हड्डियां, राख और कोयले के अवशेष मिले। पुलिस ने मौके से आरोपी के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 37 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। वह सीपरी बाजार क्षेत्र के बह्म नगर में आरोपी रामसिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी पहले से दो शादियां कर चुका था और प्रीति तीसरी महिला थी, जिसके साथ वह रह रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रीति आरोपी से लगातार पैसों की मांग कर रही थी। शुरुआत में आरोपी उसकी मांगें पूरी करता रहा, लेकिन बाद में दबाव बढ़ने लगा। इसी से परेशान होकर रामसिंह ने हत्या की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

आरोपी ने बह्म नगर की पहाड़ी पर अपने रिश्तेदार का एक मकान करीब 20 दिन पहले किराए पर लिया था। करीब सात दिन पहले वह प्रीति को वहां लेकर गया और उसी मकान में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर तिरपाल में रखे गए और रोजाना एक-एक अंग को जलाया जाता रहा।

शनिवार रात आरोपी ने नीले बॉक्स में अधजले अंग भरकर लोडर बुक किया। बॉक्स को लेकर वह सैंयर गेट के अंदर फूटा चौपड़ा मोहल्ले में पहुंचा, जहां उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार रहती है। आरोपी ने बॉक्स वहां रखवाया और खुद पीछे आने की बात कहकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

लोडर चालक जय सिंह पाल ने बताया कि रामसिंह ने बॉक्स को घरेलू सामान बताया था। बॉक्स से बदबू और पानी गिरता देख उन्हें शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी रामसिंह का चरित्र पहले से संदिग्ध रहा है। वह पहले भी लिव-इन रिश्तों में रह चुका है और महिलाओं के प्रति उसका व्यवहार ठीक नहीं माना जाता था।

एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के पहले पति राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी रामसिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा, नए रेट लागूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंगाली नौकर की 20 किलो का बाट मारकर नृशंस हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »