सर्राफा बाजार चोरी कांड का खुलासाः शातिर चोर जेवरात सहित दबोचा

सर्राफ की दुकान से जेवरात लेकर भागा था युवक, चोरी की 05 पीली धातु की अंगूठियां की बरामद

मुजफ्फरनगर। शहर के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई सोने के जेवरातों की चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गत 03 फरवरी को नवीन कुमार शर्मा पुत्र आनंद कुमार शर्मा निवासी मोती महल द्वारा थाना कोतवाली नगर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 02 फरवरी को सर्राफा बाजार मोती महल में स्थित उनकी शर्मा जी ज्वैलर्स की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 05 अदद पीली धातु की अंगूठियां चोरी कर ली गई हैं और आरोपी दुकान से इन जेवरात को चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी थी।
इंस्पेक्टर कोतवाली बबलू वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में चोरी की वारदात का अनावरण करने के लिए गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चरथावल रोड से न्याजूपुरा जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त नाहिद हसन पुत्र यूनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई 05 अदद पीली धातु की अंगूठियां बरामद की गईं, जिनमें 03 लेडीज तथा 02 पुरुषों की अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी शातिर चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल कप्तान सिंह, हेमंत चौधरी और रवि कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  दहेज हत्या में पति को 10 साल की सज़ा, सास और देवर बरी, 56 हज़ार का जुर्माना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मैनपुरी से चार साल पहले लापता युवक मुजफ्फरनगर के ढाबे पर मिलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी शातिर बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोकदल नगर कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »