अखिलेश यादव जिंदाबाद….पर झूमते दिखे जयंत के चंदन

सपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो, सपा विधायकों के बीच चंदन ने बिताया खूब समय

मुजफ्फरनगर। सपा की सांसद इकरा हसन के 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में रालोद को भाजपा से 50 सीटें मिलने वाले बयान को लेकर सियासी पारा खूब गरम है। रालोद के बड़े नेता सपा सांसद इकरा के इस बयान पर तिलमिलाये हुए हैं, उनको पलटवार कर जवाब दिया जा रहा है।

रालोद कोटे से यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का पलटवार भी चर्चाओं में है, ऐसे में एक शादी समारोह की कुछ तस्वीरों ने इस बयानबाजी वाली गरमाहट में पुराने रिश्तों की शर्म में मेल मिलाप की ऐसी सियासी कव्वाली पेश की, जिसमें ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद…’ के लकब पर रालोद अध्यक्ष के चंदन भी सपा विधायकों के संग नेताओं के इशारे पर खूब झूमते और खिलखिलाते नजर आये। सपा नेताओं ने भी एनडीए के सांसद रालोद युवा विंग के अध्यक्ष चंदन चौहान की इस दोस्ताना मौजूदगी का फायदा उठाते हुए उनका वार-फेर करते हुए जमकर नोट उड़ाये। इस महफिल के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे राशिद मलिक की बहन की शादी विगत दिवस हुई। सहारनपुर जनपद के गागलहेडी से दूल्हा दानिश मलिक अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ दुल्हन को ब्याहने के लिए बारात लेकर रुड़की रोड स्थित किरण फार्म में आया था। यहां पर राशिद मलिक ने अपनी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए बड़ी सियासी महफिल सजाई। इसमें सहारनपुर देहात के विधायक और बड़े सपा नेताओं में शुमार किये जा रहे आशु मलिक, सपा के तेजतर्रार विधायक पंकज मलिक, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा के टिकट पर मीरापुर से चुनाव लड़ चुके लियाकत अली, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे और जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, माजिद सिद्दीकी के अलावा पूर्व सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान सहित कई सियासी रूतबे वाले लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीब ई-रिक्शा वालों से हर दिन हुई 26 हजार से ज्यादा की वसूली

इस पंक्ति में सबसे ज्यादा आकर्षण की बात यह रही कि यहां सपा विधायकों और सपा के बड़े नेताओं के बीच राशिद के दावतनामे को कबूल कर दोस्ताना फर्ज निभाने के लिए रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए गठबंधन में रालोद के बिजनौर सीट से सांसद चंदन सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

इस शादी समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सपा नेताओं के साथ ही खुद सपा विधायक आशु मलिक ने भी पोस्ट की है। इस वीडियो में राशिद मलिक अपने दोस्त अब्दुल्ला कुरैशी जानसठ के साथ खुलकर नोट उड़ाते नजर आ रहे है। दरअसल मेहमानों के मनोरंजन के लिए राशिद मलिक और परिजनों की ओर से कव्वाली का भी प्रबंध किया गया था। यहां अग्रिम पंक्ति में सपा विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राशिद मलिक भी मौजूद रहे। इसी पंक्ति में प्रमोद त्यागी और माजिद सिद्दीकी के बीच में रालोद सांसद चंदन चौहान भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में अब ई रिक्शाओं पर पाबंदी का दौर शुरू

राशिद मलिक अखिलेश यादव के गुणगाण वाली कव्वाली शुरू होते ही अपनी जेब से सौ के नोट की नई गडडी निकालते हैं और विधायक आशु मलिक पर कुछ नोटों से वार फेर कर कव्वाल के सिर पर उड़ा देते हैं। इसके बाद अब्दुल्ला कुरैशी इस नोट की गडडी को थामकर सपा नेताओं के साथ ही रालोद सांसद चंदन चौहान को सीट से खड़ा कर उनके सिर पर वार-फेर करने के बाद नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कव्वाल ये कव्वाली पेश कर रहा था, अखिलेश यादव जिंदाबाद…..’ और जयंत का चंदन उड़ते नोटों को देखकर झूमता, मुस्कुराता नजर आता है। इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हजारों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर वाहन चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »