चार साल से लगातार चार्ज पर रहे महावीर को हटाकर थानेदार बने इंस्पेक्टर इंद्रजीत

चार साल से लगातार थानेदार रहने वाले इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान को हटाया, एसएसपी संजय वर्मा ने सिविल लाइन से महावीर चौहान को हटाकर सीओ बुढ़ाना पेशी में किया तैनात

मुजफ्फरनगर। करीब चार वर्षों तक जिला मुख्यालय के प्रमुख थानों की लगातार कमान संभालने वाले इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान का थाना प्रभारी के रूप वाला कार्यकाल आखिरकार समाप्त हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें सिविल लाइन थाने से हटाकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना कार्यालय में पेशी शाखा में तैनात किया है। महावीर चौहान शहर कोतवाली, खालापार और सिविल लाइन जैसे शहर के तीन प्रमुख थानों में लगातार प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी जगह साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर इन्द्रजीत को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी तबादला सूची में बिरालसी चौकी प्रभारी को भी हटाकर नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में कमांडर संजय वर्मा के निर्देशन में तबादला एक्सप्रेस चली, जिसके तहत कई चौकी प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया। जारी आदेशों के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर सतीश को बिरालसी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बिरालसी चौकी प्रभारी रहे कुलदीप सिंह परिहार का तबादला तितावी थाने में कर दिया गया है। इसी क्रम में जनपद के प्रमुख थाना सिविल लाइन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान को क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के कार्यालय में पेशकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

वहीं, पूर्व में थाना चरथावल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) रह चुके तथा वर्तमान में साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत सिंह के द्वारा हाल ही में साइबर ठगी के कई बड़े मामलों का खुलासा किया और शातिर ठगों को न केवल गिरफ्तार किया, लोगों से ठगी गई रकम को बचाने का काम भी किया। उनके पास कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग का व्यापक अनुभव है, जिसे देखते हुए उन्हें जिले के महत्वपूर्ण थानों में शामिल सिविल लाइन की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग में हुए इन प्रशासनिक फेरबदल को संगठनात्मक मजबूती और बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों ने शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर भाकियू में रोष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चकबंदी में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू में आक्रोश, ब्लॉक मुख्यालय पर होगी पंचायतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »