बांग्लादेश पर पाकिस्तान के असर का आरोप, भारत से रिश्तों में बढ़ा तनाव

नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के यहां वीजा सेवाएं निलंबित किए जाने के फैसले पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुशांत सरीन का कहना है कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई नहीं है और उस पर पाकिस्तान का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बांग्लादेश सरकार छोटे-छोटे विरोध प्रदर्शनों पर तीखी प्रतिक्रिया दे रही है, जबकि देश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा और हत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी पहुंची हाईकोर्ट, 16 मार्च को सुनवाई

कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा और प्रदर्शन हुए, जिनमें भारतीय मिशनों के बाहर भी उग्र विरोध देखा गया। सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत ने बांग्लादेश में अपने मिशनों की वीजा सेवाएं रोकीं, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने भी भारत में वीजा सेवाएं बंद करने का ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें:  नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरीन ने कहा कि बांग्लादेश द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देना भ्रामक है, क्योंकि भारत में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग की खबरें भी सामने आ रही हैं, जो भारत के लिए रणनीतिक चिंता का विषय बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  अर्चक पुरोहित संघ ने की घोषणा, दीपावली पूजन 21 अक्टूबर को होगा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में पाकिस्तानी प्रवासी गिरफ्तार, स्कूल शूटिंग की योजना बरामदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दुबई के बुर्ज खलीफा पर मनाया स्वंत्रता दिवस क़ा जश्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एलपीजी संकट पर संसद ठप, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »