सऊदी में पत्नी से लड़ बैठा बेटा, गांव में पिता-भाई को भेजकर बहू ने पिटवा दिए रिश्तेदार

फरदीन ने पड़ौस में रहने वाले शरीफ की बेटी सानिया से किया था प्रेम विवाह, हमले में सास व दो महिलाओं सहित चार घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक गांव निवासी युवती ने पड़ौस के ही युवक के साथ लव मैरिज की और उसके साथ सऊदी अरब में रहने चली गई। इस युवती का अपने पति के साथ सऊदी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो युवती ने यहां गांव में रह रहे अपने भाई और पिता को फोन कर शिकायत की, जिस पर भाई और पिता ने युवती की ससुराल में धावा बोलकर उसकी सास ओर अन्य रिश्तेदारों को पीटकर अधमरा कर दिया। सास ने हमलावरों के खिलाफ शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता व उसके पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बागोवाली में एक पारिवारिक विवाद के चलते घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाये गये हैं। हमलावरों ने अपनी ही बेटी की ससुराला वालों के घर में घुसकर महिलाओं और उनके परिजनों पर लाठी-सरिये से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। गांव बागोवाली निवासी खतीजा पत्नी मूसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर में अपनी देवरानियों अंजुम पत्नी जाहिद और इमराना पत्नी मुस्तफा के साथ मौजूद थीं। जबकि उनका देवर जाहिद पड़ौस के ही दूसरे मकान में मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही उनके मोहल्ले के पड़ौसी दानिश पुत्र शरीफ और शरीफ पुत्र रशीद लाठी-सरिये लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पिता व पुत्र ने महिलाओं पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर खतीजा का देवर जाहिद मौके पर पहुंचा और बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। लाठी-सरिये की चोटों से जाहिद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना में खतीजा, अंजुम और इमराना भी चोटिल हुईं। पीड़िता ने अपनी तहरीर में पुलिस को इस हमले की वजह उनकी पुत्रवधु सानिया को बताया है। आरोप है कि विवाद की जड़ उसके बेटे फऱदीन द्वारा किया गया प्रेम विवाह है। खतीजा ने बताया कि फरदीन ने पड़ौस में रहने वाले शरीफ की बेटी सानिया के प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हो गये हैं और वो शादी से ही सऊदी अरब में रह रहे हैं। खतीजा ने बताया कि पिछले दिनों सऊदी में ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर सानिया ने अपने भाई दानिश को फोन कर इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद दानिश और शरीफ ने उनके घर पर आकर हमला कर दिया। एसएचओ नई मंडी बृजेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर हमलावर पिता-पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भंगेला गांव से 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू के धरने पर हंगामा, किसान नेता पर उगाही के गंभीर आरोपजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »