वाराणसी- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से पूजन अर्चन किए। उन्होंने बाबा के दर्शन के बाद काफी प्रसन्नता जाहिर की। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काशी पहुंचे। शनिवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा उपस्थित रहे। दर्शन के बाद वे सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इस दौरान पत्रकारों के कुछ सवालों पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। नेपाल में अशांति से लेकर बांग्लादेश में नरसंहार व सनातन धर्म पर कई बड़े बयान दे डाले। कहा कि भारत को नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। भारत में हिंदू एकता का कार्य बहुत जरूरी है। भारत को घोषित रूप से हिन्दू राष्ट्र बनाना बेहद जरूरी है

टाउनहाल में धरना समाप्तः पालिका कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बनी सहमति
आउटसोर्स वाहन चालकों के समायोजन समेत पांच मांगों पर बनी सहमति, नई कंपनी में काम नहीं करेंगे चालक





