शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित, महंत और सेवादार पर हमला

पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें हमलावरों को सेवादार को घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में स्थित श्री शिवनाथ मंदिर में मंगलवार देर रात नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर मंदिर की पवित्रता को भंग करते हुए दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। विरोध करने पर मंदिर के महंत और सेवादार पर हमला करते हुए उनकी पिटाई भी कर डाली। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसको लेकर ग्रामीणों के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी रोष व्यक्त करते हुए हमलावरों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
बताया गया है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली में स्थित श्री शिवनाथ मंदिर परिसर में बीती रात कुछ असामाजिक तत्व घुस आये, सभी ने शराब पी रखी थी और गहरे नशे में धुत भी थे। मंदिर के महंत पुष्कर नाथ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे ग्राम प्रधान तेजवीर का भाई पिंटू, बेटा अजय और भांजा कलुआ शराब के नशे में धुत होकर मंदिर पहुंचे थे। नशे में होने के कारण उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका तो वो अभद्रता करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने पहले सेवादार का अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर उसे पीटा और फिर मंदिर परिसर में लाकर महंत के सामने ही दोबारा उसके साथ हाथापाई की। महंत ने विरोध किया तो उनको भी पीटा गया और उनकी भगवा पगड़ी व जनेऊ उतारने की कोशिश की।
महंत का आरोप है कि हमलावरों के साथ जुटी करीब 25-30 लोगों की भीड़ ने उन्हें तमंचा दिखाकर डराया और दौड़ाकर पिटाई की। इसी बीच पहुंचे ग्रामीणों ने उनको बचाया। महंत ने बताया कि मंदिर का हाल ही में जीर्णाेद्धार हुआ था और 15 फरवरी को ही मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने मंदिर में स्थापित कार्तिकेय जी और नंदी भगवान की मूर्तियों को तोड़ दिया और मुख्य शिव प्रतिमा को भी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें हमलावरों को सेवादार को घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। महंत ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे अपने गुरुओं और ग्रामकीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, गन्ने के खेत में मिला शव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हो रही उर्वरक की कालाबाजारी, दो के खिलाफ मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: जागाहेड़ी टोल पर हंगामा, 18 नामजद समेत 40 पर FIRजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »