आई लव मौहम्मदः मुंबई में बैठे युवक ने दी गर्दन काटने की धमकी

युवक ने वीडियो में कही गर्दन काटने और कटाने की बात, दरोगा ने दर्ज कराया मुकदमा, काम के सिलसिले से मुंबई गये युवक ने वायरल की वीडियो, पुलिस टीम का किया गठन

मुजफ्फरनगर। एक युवक द्वारा आई लव मोहम्मद के प्रकरण को उठाते हुए गर्दन काटने की धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम और एसएसपी ने भी फोर्स के साथ क्षेत्र में दौरा किया। भड़काऊ भाषा और उकसावे से भरे इस वीडियो ने लोगों में नाराज़गी और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान मुज़फ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना निवासी नदीम के रूप में हुई है, जो काम के सिलसिले में मुंबई गया हुआ है, वहीं से उसने यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बरेली में उपद्रव के बाद कुछ लोग सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिशें कर रहे हैं। आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर ऐसी ही कोशिश बुढ़ाना के युवक ने की है, जो मुंबई में रहता है। युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल कर दिया, जिससे लोगों में गुस्सा है। इसमें भड़काऊ बातें कही गई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
बुढ़ाना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक नंदकिशोर कौशिक ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। उप निरीक्षक द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को जब वह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए बुढ़ाना में नदी रोड मंदिर पर पहुंचे तो वहां पर कुछ लोग एक वीडियो को देख रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोगों में काफी गुस्सा व रोष बना हुआ था। बताया कि जब उन्होंने लोगों से पूछा तो उनका कहना था कि एक वीडियो में युवक आई लव मौहम्मद को लेकर गर्दन कटाने और काटने जैसी भड़काऊ बातें कर रहा था। लोगों ने बताया कि वीडियो में जो युवक दिख रहा है, वो उसे पहचानते हैं और यह वीडियो बुढ़ाना कस्बा के लुहसाना रोड पर स्थित मौहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी नदीम पुत्र शमशाद का बताया गया है। स्थानीय लोगों ने वीडियो में उसका चेहरा देख और आवाज सुनकर पहचान की। आरोप है कि नदीम ने भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर बुढ़ाना व आसपास का माहौल खराब करने का प्रयास किया है।
उन निरीक्षण नन्दकिशोर ने अपनी तहरीर में कहा कि नदीम ने दुर्भावना से ग्रसित होकर दंगा कराने के लिए वीडियो को वायरल किया है। इस वीडियो को उप निरीक्षक ने भी देखा और उनकी तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी युवक नदीम के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में मालूम चला है कि आरोपी युवक नदीम काफी दिन से काम के सिलसिले में मुंबई में रहता है। मुंबई से ही उसने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मामले में जांच की जा रही है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार भी किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मां बेटी पर लगाए गंभीर आरोप 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनावराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सऊदी में पत्नी से लड़ बैठा बेटा, गांव में पिता-भाई को भेजकर बहू ने पिटवा दिए रिश्तेदार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्तजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »